उरई, दिसम्बर 6 -- गल्ला मंडी स्थित सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। यहां एसडीएम नेहा ने शिकायतों को सुना। पालिका सभासद जितेंद्र याज्ञिक ने अलग-अलग दो शिकायतें पत्र दिए। इसमें उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर एक उमरारखेरा मलिन बस्ती में कई रास्ते कच्चे हैं। लिहाजा निर्माण कराया जाए। इसके अलावा रामनगर झांसी पुल से लेकर सुहाग महल पुल तक नाला सफाई की मांग की गई। इससे जलनिकासी की समस्या दूर हो जाए। इसके अलावा राजेंद्र नगर, पटेल नगर के लोगों ने सफाई की समस्या रखी। एसडीएम ने जल्द समाधान कराने का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...