उरई, नवम्बर 12 -- कमसेरा-बंगरा रोड पर मंगलवार की सुबह धान से भरी लोडर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन किसान घायल हो गए। जबकि सड़क पर धान की बोरियां बिखर जाने से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। माधौगढ़ तहसील के ग्राम बंगरा निवासी किसान रामौवतार अपने दो साथी के साथ लोडर में धान भरकर जालौन मंडी बेचने जा रहे थे। जैसे ही लोडर कमसेरा-बंगरा रोड पर पहुंची अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद लोडर में भरी धान की बोरियां सड़क पर फैल गईं। आवाज़ सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य में जुट गए। उन्होंने तीनों घायलों को वाहन से बाहर निकालकर जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त लोडर को हटवाया औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.