उरई, अगस्त 28 -- कोंच उरई। संवाददाता कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम करियावली में रक्षाबंधन के दिन कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुएं से मोटर निकालने गए छोटे भाई को बचाने के लिए बड़ा भाई उतरा और दोनों की जान चली गई। दोपहर में तीनों बहनों को राखी बांधने गांव आना था लेकिन उससे पहले ही घर में मातम पसर गया। पुलिस व फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर दोनों के शवों को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने बताया कि कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम करियावली निवासी 65 वर्षीय फूल सिंह कुशवाहा और 55 वर्षीय राम लखन कुशवाहा पुत्रगण नन्नाई का गांव के बाहर खेत है। यह भी पढ़ें- Orai News: कुएं में मोटर निकालने उतरे दो भाइयों की डूबकर मौत, राखी बांधने आ रही तीन बहनों में कोहराम खेत में 60 फीट गहरा कुआं है, जिसमें पानी खीं...