उरई, दिसम्बर 6 -- झांसी कानपुर हाइवे पर पिरौना ओवरब्रिज के पास शनिवार तड़के कैमिकल से भरे टैंकर में आग लग गई। देखते ही देखते टैंकर आग का गोला बन गया। टैंकर में आग की लपटें देखकर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और वाहन चालक गाड़ियां छोड़कर दूर भाग गए। जबकि टैंकर के चालक व परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर थाना प्रभारी व पिरौना चौकी पुलिस ने दमकल विभाग को बुलाया। लेकिन तब तक हाइवे पर जाम लग गया। जब आज पूरी तरह से बुझ गई तब नेशनल हाईवे का यातायात शुरू हो पाया। शनिवार तड़के झांसी की तरफ से कैमिकल से भरा टैंकर कानपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही पिरौना ओवरब्रिज निकला और टेंकर में शॉर्टसर्किट के दौरान आग लग गई। तब चालक व परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल कर्मियों ने एक घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया लेकिन टैंकर पूरी तरह से जल गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.