औरैया, मार्च 18 -- फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव दूल्हाराय का पुरवा में ससुराल आए एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार जनपद जालौन के डकोर उरई निवासी 35 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र धरम सिंह की ससुराल फफूंद थाना क्षेत्र के दूल्हाराय का पुरवा गांव में है। दो दिन पहले उसकी पत्नी छोटी अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ मायके आई थी। मंगलवार को महेंद्र पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था। बताया जा रहा है कि देर रात किसी समय महेंद्र घर से निकल गया। बुधवार सुबह गांव के बाहर नाले के पास लभेड़े के पेड़ पर उसका शव रस्सी के सहारे लटका मिला। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.