हमीरपुर, अप्रैल 9 -- हमीरपुर। जलालपुर थानाक्षेत्र के लोधीपुरा गांव निवासी किसान लखन राजपूत ने बुधवार देर शाम उरई स्थित अपने आवास में कीटनाशक खाकर जान दे दी। किसान को गंभीर हालत में उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां से झांसी रेफर करते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को शव गांव लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के भतीजे कुलदीप ने बताया कि चाचा लखन राजपूत लंबे समय से उरई में रहकर मजदूरी करते थे और गांव की जमीन बटाई पर दी गई थी। घटना के समय घर पर पत्नी हेमा और पुत्र हेमेंद्र मौजूद नहीं थे। परिजन बाजार से लौटे तो उनकी हालत बिगड़ी हुई थी। पुत्र हेमेंद्र ने बताया कि उनके पिता काफी समय से बीमार चल रहे थे और मानसिक रूप से परेशान रहते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.