नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- उम्र बढ़ने के साथ फिटनेस का मतलब सिर्फ पतला या स्लिम दिखना नहीं रह जाता। शरीर में ताकत, दिनभर की ऊर्जा और रोज के काम आसानी से कर पाना भी उतना ही जरूरी है। नीता अंबानी की सोच भी कुछ ऐसी ही है। 62 की उम्र में वह अपनी सेहत को लेकर काफी अलर्ट रहती हैं और मानती हैं कि खुद के लिए समय निकालना जरूरी है। उनका मानना है कि उम्र को रोकने की कोशिश करने के बजाय उसे स्वीकार करते हुए खुद को मजबूत और एक्टिव रखना चाहिए। इसी सोच के साथ उन्होंने अपने डेली रूटीन में अलग-अलग तरह की फिजिकल एक्टीविटीज और बैलेंस्ड डाइट को जगह दी है। उनकी कुछ आदतें ऐसी हैं, जिन्हें अपनी क्षमता के हिसाब से रोज की जिंदगी में शामिल किया जा सकता है।1. हफ्ते में 5-6 दिन करती हैं कसरत नीता अंबानी हफ्ते में करीब पांच से छह दिन कसरत करती हैं। वह रोज एक जैसी कसरत क...