नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- up pcs success story deepa bhati: जरा सोचिए कि 40 साल की उम्र हो, शादी के 18 लंबे साल बीत चुके हों, तीन बच्चों की परवरिश का पूरा जिम्मा हो... क्या ऐसे हालात में कोई भी महिला अफसर बनने का ख्वाब देख सकती है? मगर दीपा भाटी ने ऐसा कर दियाखा जो आज मिसाल है। साल 2021 में उन्होंने यूपी पीसीएस (UPPCS) की कठिन परीक्षा पास की और 166वीं रैंक हासिल कर अफसर बनीं।यूपी के छोटे से गांव से शुरू हुआ सफर दीपा भाटी उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के एक छोटे से गांव कोंडली बांगर से ताल्लुक रखती हैं। एक बेहद साधारण से परिवार में जन्मीं दीपा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से पूरी की। बचपन से ही किताबों से उनका गहरा नाता था और जिंदगी में कुछ बहुत बड़ा करने की हसरत उनके दिल में हमेशा पलती रहती थी। उन्होंने केमिस्ट्री में अपना ...