एटा, अगस्त 21 -- समेकित शिक्षा के तहत जनपद स्तर पर प्रत्येक ब्लॉक का तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हो गया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा संजय मिश्रा ने बताया कि 18 से 20 जुलाई तक प्रत्येक ब्लॉक के लिए दो-दो मास्टर ट्रेनर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन कराया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मास्टर ट्रेनर ब्लॉक में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्त्रियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। जिले में 465 आंगनबाडी को प्रशिक्षण दिया जाना है। इसका उददेश्य दिव्यांग बच्चों का चिन्हांकन पूर्व उम्र में किया जा सके। इससे उनको विभिन्न क्रिया-कलापों के माध्यम से समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। समापन समारोह में बीएसए अनुपम अवस्थी ने 18 स्पेशल एजूकेटरों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों की योजनाओं के महत्व पर प्रक...