रांची, फरवरी 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 में उम्र सीमा में छूट की मांग को लेकर दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हो गई हैं। मामले की सुनवाई शुक्रवार को जस्टिस आनंद सेन की एकलपीठ में होगी। सुमन चौबे समेत 50 प्रार्थियों का कहना है कि आयोग की अनियमितताओं और परीक्षाओं में देरी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। जेपीएससी ने विज्ञापन संख्या 01/2026 में अधिकतम उम्र सीमा की गणना के लिए 1 अगस्त 2026 को आधार तिथि तय की है। अभ्यर्थियों का तर्क है कि उम्र की गणना 1 अगस्त 2018 से की जानी चाहिए, क्योंकि परीक्षाएं नियमित नहीं होने के कारण कई योग्य अभ्यर्थी परीक्षा दिए बिना ही ओवरएज हो गए हैं। इससे पहले भी उम्र सीमा में छूट की मांग को लेकर किशोर कुमार एवं अन्य ने हाईकोर्ट मे...