नई दिल्ली, जून 10 -- आस्ट्रेलिया के फ्लिंडर विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों ने किया शोध उम्र बढ़ने पर टखने की मांसपेशियां एक साथ काम करने लगती हैं

उम्र का प्रभाव इससे चलने की क्षमता कम हो जाती है, शरीर स्थिरता बढ़ाता है सिडनी, एजेंसी। उम्र जैसे-जैसे बढ़ती है, टखनों का काम बदल जाता है। युवावस्था में टखना शरीर को आगे धकेलता है, लेकिन बढ़ती उम्र में यह स्थिरता देने का काम करता है।

शोध के निष्कर्ष आस्ट्रेलिया स्थित फ्लिंडर विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों ने इस संबंध में रिसर्च की है। उनके अनुसार, उम्र बढ़ने पर टखनों की सामने वाली और पीछे वाली मांसपेशियां एकसाथ सक्रिय हो जाती हैं, जबकि उन्हें बारी-बारी से काम करना चाहिए। इससे टखना सख्त हो जाता है, जिससे पैर को आगे बढ़ाने में दिक्कत होती है। विशेषज्ञों ने 26 से 86 साल तक के 107 स्वस्थ लोगों के चल...