उम्र को मात देकर दौड़े जगत सिंह, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश
फरीदाबाद, सितम्बर 27 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। उम्र के उस पड़ाव पर जब ज्यादातर लोग आराम को तरजीह देते हैं, वहीं 74 वर्षीय जगत सिंह ने 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर युवाओं के लिए मिसाल पेश की। उन्होंने न केवल दौड़ में हिस्सा लिया, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित व्यायाम करने का संदेश भी दिया। वे अपने खेल सफर के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में 700 से अधिक पदक जीते हैं। जगत सिंह के खेल सफर की शुरुआत के पीछे वर्ष 1997 की एक घटना भी जुड़ी है। ड्यूटी के दौरान उनके एक दोस्त ने उन्हें वजन बढ़ने का ताना मारा था। इस बात ने जगत सिंह को भीतर तक प्रभावित किया। उन्होंने इसे चुनौती के रूप में लिया और अपनी फिटनेस और खेल पर ध्यान देना शुरू किया। इसके बाद दौड़ उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई। उन्होंने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.