उम्रकैद से नहीं भरे जख्म; मासूम के पिता बोले- फांसी हो, 7 साल की बच्ची की रेप के बाद की थी हत्या
संवाददाता, मई 24 -- कन्नौज में 3 साल पहले सात साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और फिर बेरहमी से गला दबाकर उसकी हत्या करने वाले दरिंदे को शनिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। शासकीय अधिवक्ता बृजेश चंद्र शुक्ला के मुताबिक, यह वारदात तालग्राम थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में हुई थी। 4 मई की देर रात एक वैवाहिक समारोह से मासूम बच्ची अचानक लापता हो गई थी। पीड़िता के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के दो दिन बाद 7 मई की शाम को बच्ची का लहूलुहान शव मक्का के एक खेत से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस की तफ्तीश में बेहटा गांव के निवासी सुभाष चंद्र पुत्र रामपाल का नाम सामने आया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ने गवाहों के बयानों और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर सुभाष को दोषी पाया। अदालत ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.