प्रमुख संवाददाता, मई 11 -- UP News : आजीवन कारावास की सजा काट रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अंगद यादव पैरोल पर रिहा किए गए हैं। 10 मई से 13 मई तक उनकी पैरोल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंजूर की है। सोमवार यानी 11 मई 2026 को उनकी बेटी की शादी है। अंगद यादव इस मौके पर मौजूद रहकर बारात का स्वागत और पिता के रूप में बेटी की शादी के दौरान की अन्य जिम्मेदारियों का निर्वहन कर पाएंगे। इसके पहले इस साल मार्च महीने में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अंगद यादव की पैरोल याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि केवल बच्चों की शादी तय करने या रिश्ते खोजने के लिए किसी कैदी को पैरोल नहीं दी जा सकती। पूर्व मंत्री अंगद यादव की बेटी की शादी सोमवार यानी 11 मई 2026 को निर्धारित है। माननीय न्यायमूर्ति अब्दुल मोइन और माननीय न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने मानवीय...