उरई, सितम्बर 3 -- उरई। संवाददाता 13 साल पहले एक करोड़ की फिरौती के लिए मेडिकल स्टोर संचालक के अपहरण मामले में उम्रकैद काट रहे चार दोषियों को पुलिस मुठभेड़ मामले में भी सजा मिली है। बुधवार को विशेष न्यायाधीश ने चार दोषियों को 10-10 साल के कारावास और 26,500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। एक आरोपी को साक्ष्य के अभाव में बरी किया गया।23 जुलाई वर्ष 2013 को एट थाना क्षेत्र के चावनपुरा निवासी सौरभ ने बताया था कि उसका भाई अजय कुमार एट में मेडिकल स्टोर बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक, मोबाइल और डंडा पड़ा मिला, जिस पर सपा सरकार लिखा था। बाद में बदमाशों ने परिजन के दोस्त जाहर सिंह को फोन कर एक करोड़ की फिरौती मांगी। पुलिस ने लोकेशन केलिया के सलेया जंगल में ट्रेस की। 3 अगस्त 2013 को तत्कालीन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने टीम के साथ जंगल ...