जौनपुर, दिसम्बर 31 -- जौनपुर, संवाददाता। नगर उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की उपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह को ज्ञापन सौंपकर शहर में चाइनीज मांझे से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि चाइनीज मांझे की वजह से कई लोगों की मौत और सैकड़ों लोग घायल हो चुके हैं। इस गंभीर समस्या को देखते हुए शाही पुल और सद्भावना पुल पर लोहे की जालीदार रेलिंग लगाने की मांग की गई, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगे और त्योहारों के दौरान लगने वाली अस्थाई बांस-बल्लियों की व्यवस्था पर होने वाला सरकारी खर्च भी बंद हो सके। प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि आगामी मकर संक्रांति से पहले रेलिंग निर्माण कार्य कराया जाए, जिससे किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रतिनिधि मंडल में नगर महामंत्री मु...