देवरिया, जनवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता नए साल में ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। तरकुलवा के भिसवां गांव में मिनी स्टेडियम के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। चार से पांच माह में स्टेडियम बनकर तैयार होने की उम्मीद है। उसके बाद स्थानीय स्तर पर ही खिलाड़ियों को खेल मैदान उपलब्ध हो जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले खिलाड़ियों में काफी खेल प्रतिभाए छिपी हैं। जरूरत उन्हें उचित मंच देने की है। खिलाड़ियों को पर्याप्त संसाधन नहीं मिलने के चलते वे खेल के क्षेत्र में अपना करियर नहीं बना पाते हैं। काफी दिनों से ग्रामीण इलाके में स्टेडियम बनाने की मांग हो रही थी। इसके तहत तरकुलवा ब्लॉक के भिसवां गांव में 4.99 करोड़ की लागत से मिनी स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव पर सरकार ने मुहर लगाई। 04 दिसंबर 2025 को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.