नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन के खिलाफ तत्काल निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने उम्मीद जताई कि प्रदर्शनकारी समझदारी से काम लेंगे और लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। हालांकि, व्यापारियों ने त्योहारों के सीजन में उनके कारोबार को नुकसान होने को लेकर चिंता जताई है। कॉकरोच पार्टी ने आज शाम कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में इकट्ठा होकर 'तिरंगा यात्रा' निकालने का ऐलान किया है। दिल्ली पुलिस ने CJP को इस यात्रा की अनुमति नहीं दी है और लोगों इससे दूर रहने की अपील की है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि वह सीमित संख्या में लोगों के एक ग्रुप को किसी उपयुक्त स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने की सुविधा दे सकती है। वहीं, नई दि...