नई दिल्ली, अगस्त 31 -- यूपी में चुनावी हलचल तेज हो चुकी है। इसी क्रम में सियासी बयानबाजी तेज है। सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) को लेकर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा कि उम्मीद है कि रालोद को बंटवारे में 61 सीटें मिलेंगी। अखिलेश यादव ने 61 सीटें दे तब उनका सम्मान होगा। इससे कम सीटें देने पर उनका अपमान माना जाएगा। अखिलेश यादव ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर यूपी विधानसभा रणनीति पर चर्चा की। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले एक बार फिर मतदाता सूची में हेरफेर कराने जा रही है।अब एसएआर कराकर भाजपा वोटों की हेराफ...