पीलीभीत, जनवरी 2 -- पीलीभीत। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि उम्मीद केंद्रीय पोर्टल पर मौजूदा वक्फ संपत्तियों का विवरण फीड अथवा अपलोड करने के लिए पुन: छह माह का समय बढ़ा दिया गया है। उम्मीद पोर्टल संपत्तियों का विवरण फीड अथवा अपलोड करने के लिए खोल दिया गया है। उम्मीद पोर्टल में मेकर, चेकर, अप्रूवर स्तर की प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए मौजूदा वक्फ संपत्तियों का विरण फील्ड अथवा अपलोड कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जनपद के नोडल शहजाद उल हक या कोआर्डीनेटर जौहर अब्बास तथा संबंधित मुतवल्लियों एवं प्रबंध समितियों को निर्देशित किया है कि जनपद में स्थित मौजूदा वक्फ संपत्तियों का विवरण उम्मीद केंद्रीय पोर्टल पर समय के अंदर फीड अथवा अपलोड कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...