किशनगंज, मार्च 24 -- किशनगंज। संवाददाता उम्मीद ट्रस्ट के चेयरमैन नवाज शरीफ ने बिहार में इंटर का रिजल्ट जारी होने पर छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इंटर में 85.19 प्रतिशत छात्रों ने सफलता पाई है। ये इस बात को दर्शाता है कि बिहार के छात्र मेहनती और लगनशील हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को अब आगे की पढ़ाई के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। उम्मीद ट्रस्ट छात्रों के आगे की पढ़ाई का जिम्मा उठाएगा। उन्होंने बताया कि जो छात्र इंटर के बाद टेक्निकल कोर्स यानी इंजीनियरिंग, पारामेडिकल, मैनेजमेंट या किसी भी कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो उम्मीद ट्रस्ट का रजिस्टेशन फॉर्म भर कर अपनी सीट रिजर्व कर लें। उम्मीद ट्रस्ट छात्रों के सौ प्रतिशत कॉलेज फीस की जिम्मेदारी लेगा, जो कोई लोन नहीं है। छात्रों को सिर्फ अपने रहने खाने और परीक्षा शुल्क का खर्च उठ...