जमशेदपुर, मार्च 9 -- जमशेदपुर। रेलवे में उम्मीद कार्ड नहीं होने पर भी कर्मचारियों के शिशुओं का इलाज हो सकेगा। अब जन्म के दो-तीन दिन में कार्ड बनाने का आदेश हो गया है। चक्रधरपुर मंडल मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि मिश्रा ने कहा कि रेलवे बोर्ड की बैठक में एनएफआइआर ने शिशुओं के इलाज का मुद्दा उठाया था। कहा कि यूएमआईडी कार्ड के अभाव में रेलवे चिकित्सा लाभार्थियों के शिशुओं के इलाज और रेफर में दिक्कत होती है। वहीं, नवजात शिशुओं के इलाज में हो रही परेशानी से बचाने के लिए एचएमआईएस में कर्मचारियों के नवजात शिशुओं को जोड़ने का तत्काल प्रावधान करने की मांग उठी थी। इस बीच डीजीआरएचएस की स्वीकृति से रेलवे में यूएमआईडी कार्ड के कारण शिशुओं की इलाज में देरी न करने का आदेश जारी हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...