रांची, जुलाई 14 -- रांची, संवाददाता। सदर अस्पताल ने इलाज के क्षेत्र में एक और उपलब्धि अपने नाम की है। अस्पताल के चिकित्सकों ने धनबाद के एक मरीज की जटिल थोरैसिक डिकॉर्टिकेशन सर्जरी सफलतापूर्वक कर उसे नई जिंदगी दी। खास बात यह है कि दिल की बीमारी से ग्रसित होने के कारण के कुछ निजी अस्पतालों ने मरीज का ऑपरेशन करने से इनकार कर दिया था। वहीं, सदर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया। मरीज लंबे समय से क्रॉनिक एम्पायमा से पीड़ित था। उसके फेफड़ों के आसपास मवाद और थक्के जमा हो गए थे, जिससे उसे सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। यह भी पढ़ें- जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 5 बच्चों का सफल इलाज, स्वस्थ होकर घर लौटे जांच के बाद चिकित्सकों ने थोरैसिक डिकॉर्टिकेशन सर्जरी का फैसला लिया। ऑपरेशन के दौ...