लखीसराय, नवम्बर 14 -- उम्मीदवारों की बेचैनी, मतगणना आज, तैयारी पूरी चानन, निज संवाददाता। विधानसभा चुनाव का रिजल्ट शुक्रवार को आना है। ऐसे में गुरुवार की रात उम्मीदवारों के लिए काफी लम्बी लग रही थी। उम्मीदवारों में जीत की उम्मीद के साथ हार का डर समाया हुआ है। फिल्मों में गीत लिखने वाले मशहूर गीतकार शकील बदायूनी साहब ने बरसों पहले यानी 1962 में आई फिल्म साहब, बीबी और गुलाम में एक गीत लिखा था। आशा भोसले की आवाज में इसे परदे पर मीनू मुमताज पर फिल्माया गया था। गीत के बोल हैं, साकिया आज मुझे नींद नहीं आएगी, सुना है तेरी महफिल में रतजगा है। आज की तारीख में यह गीत उन लोगों पर पूरी तरह सटीक बैठ रहा है, जो संपन्न हुए विधानसभा के नतीजे जानने के लिए बेचैन हैं। चुनाव परिणाम के पहले गुरुवार की रात ऐसे लोगों के लिए कयामत की रात प्रतीत होती नजर आ रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.