बिहारशरीफ, मई 10 -- उम्मीद: कटहा बघमरवा में जल्द बनेगा पुल सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के नगर पंचायत क्षेत्र में पड़ने वाले कटहा बघमरवा में जल्द पुल बनेगा। एसएच 78 के पास से चुहरचक गांव होते हुए छाटे मिसिया से पूरब गोरखाइन खंधा के पुल निर्माण, मोकामा एनएच पइन खुदाई एवं तटबंध मरम्मत काम की कागजी प्रक्रिया जल्द ही पूरी होगी। इसके बाद निर्माण व मरम्मत का काम शुरू होने की उम्मीद है। युवा किसान मनीष कुमार चंदन, रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से भेंट कर इसमें तेजी लाने की गुहार लगायी है। इसके बाद बख्तियारपुर जेई जयंत कुमार को योजना बनाने का आदेश दिया गया है। इसके बनने के बाद हजारों एकड़ खेतों में फसलें लहलहाएंगी। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.