सोनभद्र, अप्रैल 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी ने जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने बिजली व्यवस्था, स्मार्ट मीटर, अवैध खनन, बेरोजगारी और आदिवासियों के अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2019 के उम्भा नरसंहार के बाद भी गांव में बिजली व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सकी है। कई स्थानों पर खुले तार हादसे को दावत दे रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने तत्काल विद्युतीकरण कार्य पूरा कराने की मांग की। जनपद में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों में तकनीकी खामियों और उपभोक्ताओं से अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई। साथ ही अवैध खनन पर रोक लगाने और स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकत...