पूर्णिया, अप्रैल 3 -- कसबा, एक संवाददाता।कसबा प्रखंड के गढ़बनैली राधानगर में हुए चर्चित उमेश सिंह हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी सुनीता देवी, उसके प्रेमी पवन कुमार तथा प्रेमी के पिता महेन्द्र भगत को गिरफ्तार कर लिया है। कसबा एवं अमौर थाना पुलिस संयुक्त रूप से मामले की गहन जांच में जुटी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मंगलवार की देर रात पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद सुनीता देवी ने अपने प्रेमी और उसके पिता के साथ मिलकर धारदार हथियार दबिया से उमेश सिंह की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में बंद कर करीब 35 किलोमीटर दूर अमौर थाना क्षेत्र के पलसा घाट के पास फेंक दिया गया। फॉरेंसिक टीम की जांच के दौरान हत्या में प्रयुक्त दबिया और शव ठिकाने लगाने में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली गई है। पूछताछ में तीनों आरोपियों की ...