नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उमेश पाल और दो पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में आरोपी कैश अहमद की जमानत याचिका पर उत्तर प्रदेश पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रयागराज में फरवरी 2023 में उमेश पाल और दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी। जस्टिस बीवी नागरत्ना और उज्जल भुइयां की पीठ ने आरोपी अहमद की जमानत याचिका पर यूपी सरकार को 25 मई तक जवाब देने के लिए कहा है। आरोपी अहमद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें सात नवंबर को जमानत देने से इनकार करते हुए उसकी याचिका को खारिज कर दिया था। यह भी पढ़ें- टीपीसी के सदस्य प्रमोद गंझू को हाईकोर्ट ने नहीं दी जमानत जमानत की मांग करते हुए आरोपी अहमद ने शीर्ष अदालत में दाखिल याचिका में कहा है कि वह मारे गए बाहुबली और मामले के सह-आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.