उमेश पाल की पत्नी जया को धमकी, पुलिस से शिकायत
प्रयागराज, सितम्बर 8 -- अधिवक्ता उमेश पाल की पत्नी जया पाल को सोशल मीडिया पर धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तथाकथित लोगों ने माफिया अतीक अहमद के बेटों के जेल से आने के बाद अंजाम भुगतने तक की धमकी दी है। जया पाल ने मंगलवार शाम धमकियों के स्क्रीनशॉट के साथ धूमनगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। अधिवक्ता उमेश पाल की 24 फरवरी 2023 को दिनदहाड़े अतीक गैंग ने गोली व बम मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में दो पुलिसकर्मी भी मारे गए थे। इसी मामले में स्वर्गीय उमेश पाल की पत्नी जया पाल मंगलवार को कोर्ट में पहुंची। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद शाम को धूमनगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी। उन्होंने तहरीर में कुछ लोगों पर सोशल मीडिया पर खुलेआम जान से मारने तक की धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.