गंगापार, अप्रैल 5 -- भाजपा गंगापार द्वारा उमेश तिवारी को पुनः जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय लोगों में खुशी है। इस अवसर पर नवाबगंज में भाजपा नेताओं व समर्थकों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में जीतेंद्र सिंह की अगुवाई में उमेश तिवारी का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। स्वागत कार्यक्रम में शिव शंकर शुक्ल गुड्डू राजा, राजकुमार तिवारी, कल्लू, शैलेन्द्र तिवारी, राकेश मौर्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...