पटना, मार्च 6 -- उमेश सिंह कुशवाहा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। शुक्रवार को उन्हें लगातार तीसरी बार पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। जदयू के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की संगठनात्मक चुनाव की निर्धारित प्रक्रिया के उपरांत श्री कुशवाहा के नाम की घोषणाा की गयी। उन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया गया। प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार मुन्ना एवं परमहंस कुमार ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। इससे पूर्व श्री कुशवाहा ने प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारियों के समक्ष चार सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। निर्धारित समय सीमा तक इस पद के लिए उनके अतिरिक्त किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। इसके उपरांत निर्धारित स्क्रूटिनी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उन्हें निर्विरोध बिहार प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर प्रस...