आरा, मार्च 7 -- आरा। जदयू के संगठनात्मक चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में तीसरी बार विधायक उमेश कुशवाहा निर्वाचित हुए हैं। इनके मनोनयन पर भोजपुर जिला जदयू के नेताओं में हर्ष है। नोखा विधानसभा के पूर्व प्रभारी एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय विश्वास भट्ट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उमेश कुशवाहा जी के कार्यकाल में जदयू ने बिहार में कई उपलब्धि हासिल की है। बधाई देने वाले प्रमुख लोगों में पुष्पा कुशवाहा, शम्भू सोनी, डॉ हरेंद्र सिंह तोमर,अंशु सिंह सिकरिवाल, प्रवीण राम, शुभम पटेल समेत कई लोग हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...