बुलंदशहर, मार्च 20 -- ब्रह्मर्षि महामण्डलेश्वर श्रीश्री 1008 स्वामी उमेशानंद सरस्वती महाराज के अवतरण दिवस पर शुक्रवार को अद्वैताश्रम ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने नगर के मोहल्ला राधा नगर में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों का प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। ट्रस्त के पदाधिकारी ओम प्रकाश जालान, जगदीश प्रसाद गुप्ता, कुलदीप भारद्वाज, सुरेश चन्द गर्ग, सतीश गौड़, बलराज सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, अशोक कुमार, मुकेश अरोरा, वेद प्रकाश अग्रवाल, सुनील श्रीवास्तव व नरेश चन्द व प्रवीण कुमार सिंह ने भजन कीर्तन द्वारा सद्‌गुरू देव की महिमा का गुणगान किया गया। ओम प्रकाश जालान ने गुरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अनुभव व्यक्त किए। गुरू वंदना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...