मथुरा, अगस्त 29 -- मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर बलदेव के दाऊजी महाराज के मंदिर में दाऊजी महाराज को रक्षा सूत्र बांध कर देश की खुशहाली की कामना की। शुक्रवार को सुबह दस बजे उमा भारती ने मंदिर पहुंचकर दाऊजी महाराज को गर्भगृह में राखी अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बताया ब्रज के राजा दाऊजी महाराज को वह अपना बड़ा भाई मानती हैं। भैया दूज व रक्षा बंधन पर काफी समय से दाऊजी महाराज के दर्शन कर छोटी बहन का धर्म निर्वहन करती आ रही हैं। इस अवसर पर उमा भारती के पंडा व दाऊजी मंदिर के सेवायत बैकुंठनाथ गोस्वामी, गोपाल प्रसाद पाण्डेय, मंदिर समाधानी ने मंदिर गर्भ गृह में ठाकुर दाऊजी महाराज की पूजना अर्चना विधि विधान से कराई। यह भी पढ़ें- Chapra News: छपरा मंडल कारा में 300 बहनों ने भाइयों की ...