देवघर, नवम्बर 16 -- देवघर,प्रतिनिधि। उमा नलिनी ब्रह्म सरस्वती विद्या मंदिर कुंडा देवघर में रविवार को राष्ट्र स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर सप्तशक्ति संगम का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित एवं वंदन के साथ हुई। यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि सप्तशती संगम की क्षेत्रीय संयोजिका डॉ. पूजा, झारखंड प्रांत की प्रांत संयोजिका रंजना, झारखंड प्रांत की सहसंयोजक किरण राय एवं विद्यालय प्रबंधकारिणी की सचिव डॉ. भारती प्रसाद की उपस्थिति में की गई। मौके पर किरण राय द्वारा इस कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी गई। डॉ. पूजा ने यह यह बोध कराया कि संयुक्त परिवार हमारी कुटुंब व्यवस्था की नींव है। रंजना ने अपने वक्तव्य में भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका की चर्चा की। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.