भागलपुर, मार्च 11 -- बिहपुर प्रखंड के जयरामपुर निवासी तथा बिहार खादी ग्राम उद्योग के अध्यक्ष अभय कुमार चौधरी की माता स्व. उमा देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर जयरामपुर में श्रद्धांजलि सभा एवं महाभोज का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि स्व. उमा देवी सरल स्वभाव, धार्मिक प्रवृत्ति और समाज सेवा की भावना से ओतप्रोत थीं। उन्होंने अपने जीवन में परिवार और समाज के लिए अनेक प्रेरणादायक कार्य किए, जिन्हें लोग हमेशा याद रखेंगे। कार्यक्रम में बिहपुर विधायक, गोपालपुर विधायक, परबत्ता विधायक, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, झारखंड के राज्य मंत्री संजय सेठ तथा सारठ विधायक उदय शंकर सिंह सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों और प्रश...