कानपुर, जून 15 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बीएमएस से संबद्ध उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की विकासनगर डिपो शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन सोमवार को संपन्न हुआ। कार्यकारिणी गठन कार्य क्षेत्र मंत्री पर्यवेक्षक ब्रजेश कुमार शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल देव बाजपेई और शाखा अध्यक्ष अमित पाठक की देखरेख में सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए किया गया है। नई कार्यकारिणी में उमाशंकर कुशवाहा को संरक्षक, अमित पाठक को अध्यक्ष, सर्वेश दिवाकर को कार्यवाहक अध्यक्ष, सुनील कुमार सिंह को उपाध्यक्ष प्रथम, अरविंद कुमार को उपाध्यक्ष द्वितीय और आदित्य मिश्रा को उपाध्यक्ष तृतीय चुना गया। मुकेश त्रिपाठी को शाखा मंत्री, प्रवेश कुमार सिंह को कार्यवाहक शाखा मंत्री, किशन कुमार सिंह को संयुक्त मंत्री प्रथम, अजय गुप्ता को संयुक्त मंत्री द्वितीय, रविकांत तिवारी को स...