मधुबनी, अप्रैल 10 -- शंकर प्रसाद बिस्फी। जाले और बिस्फी प्रखंड की सीमा पर अवस्थित उमावि हिरोपट्टी-जगवन में 2 की पढाई भवन के बिना बाधित हो रही है।इस विद्यालय में जगवन पूर्वी एवं पश्चिमी दोनों पंचायत से बड़ी संख्या में छात्र पढ़ते हैं।विद्यालय को 2 के लिए छह साल पूर्व अपग्रेड किया गया था। वर्तमान में 11वीं के 64 छात्रों को परीक्षा के बाद 12वीं में दाखिला लेने का मौका मिला है। मैट्रिक की परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद बड़ी संख्या में छात्रों का इंटर में नामांकन होना बाकी है। लेकिन इस विद्यालय के पास 2 के लिए भवन नहीं है। वर्तमान में इंटर में नामांकित छात्रों की पढ़ाई जैसे-तैसे हो रही है। छात्रों को बरामदे में बैठा कर पढाई की औपचारिकताओं पूरी की जा रही है। स्थानीय ग्रामीण राजकिशोर मिश्र, सरोज साह आदि ने बताया कि क्षेत्र के लोग शिक्षा को लेक...