मधुबनी, मार्च 20 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। उमावि हिरोपट्टी-जगवन में यूको क्लब का गठन किया गया है। एचएम अशोक साफी की अध्यक्षता में नौवीं व 10वीं वर्ग के 20 छात्रों को यूथ एवं यूको क्लब का सदस्य बनाया गया है। समग्र शिक्षा अभियान अन्तर्गत छात्रों में जीवन कौशल,आत्म सम्मान,आत्म विश्वास विकसित करने एवं नकारात्मक विचारों को दूर करने के यूथ एवं यूको क्लब का गठन किया गया है। छात्रों को क्लब के माध्यम से अपने आसपास के पर्यावरण,जैव-विविधता,जलवायु स्थानीय पारिस्थितिकी,पोषण,स्वास्थ्य,स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। विद्यालय के एचएम ने बताया कि दिलीप कुमार को यूको क्लब का नोडल एवं संगम कुमारी को सहायक नोडल बनाया गया है। यूको क्लब के सदस्य बनाये जाने पर छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.