बोकारो, मार्च 14 -- चंदनकियारी। चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक ने वन विश्रामगर के बगल स्थित महिला औद्योगिक विद्यालय चालू करने की मांग विधान सभा पटल पर सरकार से की है। विधायक ने चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र की बहनों एवं बेटियों के तकनीकी शिक्षा के भविष्य को ध्यान में रखते हुए महिला पॉलिटेक्निक, चंदनकियारी को शीघ्र चालू कराने का मामला विधानसभा के पटल पर रखा। सरकार से मांग की कि लंबे समय से निर्मित इस संस्थान को अविलंब चालू करते हुए संचालित किया जाए ताकि क्षेत्र की छात्राओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर-दराज न जाना पड़े। इस संस्थान के चालू होने से चंदनकियारी सहित आसपास के क्षेत्रों की बेटियों को स्वरोजगार के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा और क्षेत्र के शैक्षणिक व सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी। झारखंड राज्य बनने के बाद बाबू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.