गंगापार, जून 24 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड क्षेत्र उरुवा के रामनगर स्थित सीएचसी में अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को 255 मरीजों का पंजीकरण किया गया। जिसमें उमस भरी गर्मी के कारण उल्टी,दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा रही।अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विजय प्रकाश त्यागी व अधीक्षक डॉ. अनुराग तिवारी ने बताया कि इन दिनों गर्मी और उमस के कारण बच्चों सहित हर उम्र के मरीजों की संख्या में इजॉफा हुआ है। गर्मी से पीड़ित जितने लोग दिखाने आ रहे हैं उनमें बेचैनी, पेट दर्द, उल्टी एवं दस्त और बुखार के मरीज ज्यादा आ हैं। बुधवार को अस्पताल में भर्ती होने वालों में अछोला गांव की 55 वर्षीय राधा देवी, खमिनियां गांव से तीन वर्षीय मासूम राज पुत्र जयशंकर तथा रामनगर की 49 वर्षीय गुड़िया देवी को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया। यह भी पढ़ें- अस्पतालो...