उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, बिजली की आंखमिचौली ने बढ़ाई परेशानी
पाकुड़, जून 29 -- हिरणपुर। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह से ही धूप और उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। दोपहर के समय हालात और भी अधिक परेशान करने वाले हो जाते हैं। ऐसे में लोगों को राहत की उम्मीद बिजली से रहती है। लेकिन बिजली की अनियमित आपूर्ति ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी। इसका कोई निश्चित समय नहीं है। दिन और रात में बार-बार बिजली कटने तथा लो वोल्टेज की समस्या से पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण सही ढंग से काम नहीं कर पा रहे हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। लोग बिजली विभाग से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।इधर समय पर बारिश नहीं होने से किसान भी चिंतित हैं। धान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.