सहरसा, जून 24 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अन्य दिनों की तरह मंगलवार को भी तीखी धूप उमसभरी गर्मी से लोग बैचेन रहे।‌हालांकि हल्की हवा बीच लू जैसा मौसम रहा। शाम में हल्की हवा चलने से थोड़ी राहत मिली। लगातार कई दिनों से सुबह से तीखी धूप निकलने और हवा बंद रहने से लोग उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अधिक रही। सोमवार को लगभग 25 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान और लगभग 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार की सुबह होते ही चिलचिलाती धूप से वातावरण पूरा गर्म हो गया । दोपहर में पारा और अधिक बढ़ गया। जिससे लोगों को खासे परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूप के कारण दोपहर में बाजार में सन्नाटा छाने जैसी स्थिति रही। दोपहर में सड़क पर इक्के दुक्के लोग आवाजाही करते हैं। यह भी पढ़ें- यलो अलर्ट के बीच अध...