बोकारो, मई 21 -- जिले में पड़ रही उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप व चिपचिपी गर्मी के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर के समय सड़कें और बाजार अपेक्षाकृत सूने नजर आए। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। सिटी सेंटर, सेक्टर-4, चास बाजार, दुंदीबाद, सिवनडीह और सेक्टर-9 समेत कई इलाकों में दोपहर बाद बाजारों की रौनक कम दिखी। गर्म हवाओं और उमस के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत दिहाड़ी मजदूरों, टोटो व ऑटो चालकों व फुटपाथ दुकानदारों को हुई। ठंडे पेय, जूस, आइसक्रीम और गन्ने के रस की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई。 यह भी पढ़ें- 42 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, उमस ने किया परेशानबिजली की आंखमिचौनी बिजली की आंखमिचौनी ने भी लोगों की...