फतेहपुर, जून 8 -- फतेहपुर। दोआबा में पिछले कुछ दिनों से तेज हवा के साथ हो रही बूंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस और तेज धूप लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी के कारण उल्टी-दस्त, वायरल बुखार, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दबाव बढ़ गया है। अस्पतालों में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को हो रही है। डाक्टरों के मुताबिक अधिक पसीना निकलने और शरीर में पानी की कमी होने से लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग में पेट संबंधी बीमारियों और बुखार के मरी...