मिर्जापुर, मई 16 -- मिर्जापुर। जिले के लोग शुक्रवार को उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। सुबह से शाम तक कभी तेज धूप तो कभी बादलों के आ जाने से राहत मिल जा रही थी, लेकिन पुरवा हवा के कारण उमस बढ़ गई थी। राहगीर और अन्य लोग पसीने से तरबतर रहे। वहीं, दोपहर में बिजली गुल हो जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम के मिजाज को लेकर लोग काफी चिंतित हैं। अभी लोग आंधी-पानी में हुई क्षति से उबरे भी नहीं थे कि शुक्रवार को फिर मौसम का मिजाज बदल गया। यह भी पढ़ें- अगले 24 घंटे में और चढ़ेगा पारा, देर रात बूंदाबांदी के आसार सुबह तेज धूप हुई लेकिन कुछ देर बाद आसमान में बादल छा गए। धूप और बादलों में पूरे दिन लुकाछिपी का खेल जारी रहा, जिससे उमस बढ़ गई और लोग गर्मी से प...