पाकुड़, मई 23 -- जिले में शुक्रवार का दिन भी लोगों को तपाने वाला रहा। शुक्रवार का दिन भी गुरूवार की तरह अधिक गर्म और उमस भरा रहा। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 मई तक तापमान में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान जताया गया है। यह भी पढ़ें- गर्मी का सितमः दिन में झुलसाने वाली धूप व उमस से बेहाल गर्मी का प्रभाव चिलचिलाती धूप का आलम यह है कि सुबह 09:00 बजे के बाद से सड़कों पर लोगों की आवाजाही न के बराबर हो जाती है। आम लोगों की बात तो दूर मवेशी व पशु-पक्षी भी पेड़ की छांव तले बैठे दिख रहे है। वहीं महेशपुर प्रखंड में तापमान में अंतर दिखा यहां तापमान 40 डिग्री से अधिक दिखा। यह भी पढ़ें- दिनभर भीषण गर्मी ने ली लोगों की परीक्षा, शाम की ठंडी हवा से मिली राहतठंडी पेय का सेव...