देवघर, मई 22 -- मारगोमुंडा। प्रखंड मुख्यालय सहित इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों लोगों का जन-जीवन उमस भरी गर्मी से अस्त-व्यस्त हो गया है। दिन ही नहीं बल्कि रात में भी लोगों का जीना दुभर हो गया है। सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक चिलचिलाती धूप लोगों के लिए असहनीय हो रही है। दोपहर का तापमान 41 डिग्री पार हो गया है। जिसके चलते लोग काफी हैरान-परेशान दिखाई दे रहे हैं। रात में भी उमस भरी गर्मी की वजह से लोगों को रतजगा करना पड़ रहा है। दोपहर के वक्त यहां की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। यह भी पढ़ें- महेशपुर में पारा 42 डिग्री पार, हलक सूखे दोपहर के वक्त इक्का-दुक्का वाहन चालक ही सड़क पर आवाजाही करते दिखाई देते हैं। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कट जाने से लोग और भी परेशान हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से...