हाजीपुर, मई 21 -- हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। जिले में भीषण उमस भरी गर्मी से बिजली की खपत में 20 से 25 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। उमस भरी गर्मी से लोग पसीने से तर बतर हो रहे हैं। दोपहर से लेकर देर रात तक बार-बार बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी से खपत बढ़ी,पावर ट्रिपिंग से गुल हो रही बिजलीगर्मी से बचने के उपाय शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर, एसी का उपयोग अधिक कर रहे हैं,जिससे बिजली की खपत काफी बढ़ गयी हैं। बुधवार की रात से लगातार दिग्घी सेक्शन में पावर ट्रिपिंग की समस्या से लोग परेशान है। इसी तरह शहर के गंगाब्रिज 11 केवी फीडर, लालगंज, गांधी आश्रम फीडर समेत अन्य में खपत बढ़ने से फीडर और ट्रांसफार्मर हांफ रहा है। यह भी पढ़ें- बिजली संकट : भीषण गर्मी में लो-वोल्टेज और ट्र...