उमस भरी गर्मी में 15 घंटे अंधेरे में डूबा मिनी फीडर क्षेत्र, लोगों में भारी आक्रोश
सासाराम, जून 22 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सासाराम मिनी फीडर अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति करीब 15 घंटे तक ठप रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार रात से बाधित हुई बिजली आपूर्ति सोमवार दोपहर तक भी पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी थी। हालांकि कुछ इलाकों में दोपहर बाद बिजली चालू कर दी गई, लेकिन टीवी फीडर के अधिकांश हिस्सों में 15 घंटे बीत जाने के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं की गई थी। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से उपभोक्ताओं में विद्युत कंपनी के प्रति गहरा आक्रोश देखने को मिला। यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी में 15 घंटे अंधेरे में डूबा मिनी फीडर क्षेत्र, लोगों में भारी आक्रोश यह भी पढ़ें- शहर जैसी सुविधा को बनाया अलग फीडर, आपूर्ति ग्रामीण से भी बदतर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.